#Kullu जिला के 1798 सैंपल नेगेटिव

Kullu Others
DNN कुल्लू
  कोरोना संकट के मद्देनजर कुल्लू जिला के विभिन्न क्षेत्रों में रैंडम सैंपलिंग लगातार जारी है। जिला के अलग-अलग इलाकों से सैंपल लिए जा रहे हैं। जिलाधीश डाॅ ऋचा वर्मा ने बताया कि जिला से अभी तक कुल 1877 सैंपल लिए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर तक 1803 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इनमें से 1798 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 74 सैंपलों की रिपोर्ट मंगलवार दोपहर तक प्राप्त नहीं हुई है। डाॅ. ऋचा वर्मा ने बताया कि जिला में केवल 5 सैंपल पाॅजीटिव आए थे। इनमें से तीन लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस समय जिला में कोरोना संक्रमण के दो एक्टिव केस हैं।

News Archives

Latest News