मिनी सचिवालय में होगी गाड़ियों और कंप्यूटरों की नीलामी 

Kullu Others
DNN कुल्लू
कुल्लू स्थित राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो की दो गाड़ियों जिप्सी और वैन की नीलामी 29 जून को सुबह 11 बजे मिनी सचिवालय के प्रांगण में की जाएगी।
बोलीदाता को बोली से पहले दस हजार रुपये की अग्रिम राशि एमएचसी थाना के पास जमा करवानी होगी। सफल बोलीदाता को पचास प्रतिशत राशि मौके पर ही और शेष राशि गाड़ी लेने से पहले जमा करनी होगी। असफल बोलीदाताओं की अग्रिम राशि उन्हें लौटा दी जाएगी।
इन गाड़ियों के अलावा ब्यूरो के तीन कंप्यूटरों की नीलामी भी 25 जून को सुबह 11 बजे की जाएगी। ब्यूरो के डीएसपी ने बताया कि इच्छुक बोलीदाता किसी भी कार्यदिवस को उनके कार्यालय में आकर कंप्यूटरों का निरीक्षण कर सकते हैं।

News Archives

Latest News