कसौली में धोखाधड़ी का केस दर्ज कुछ लोगों ने जमीन पर बना दिए मकान

Crime Kasauli Solan

DNN कसौली (आदित्य)
जिला की कसौली पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि यहां पर कुछ लोगों ने एक अन्य व्यक्ति की जमीन पर जबरन कब्जा करके मकान बना डाला। यहीं नहीं उसमें बिजली व पानी का कनेक्षन भी लगा है, लेकिन मौके पर पूछताछ के दौरान मकान बनाने वाले लोग शिकायतकर्ता को जमीन की कोई भी रजिस्ट्री नहीं दिखा सके। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इस संबंध में धर्म सिंह ने एक शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है कि यह जमीन का अपने भाईयों के साथ मुश्तरका मालिक है। उपरोक्त भूमि इसे इसके दादा व पिता से विरासत में मिली है। इसने अपनी उपरोक्त भूमि की निशानदेही वर्ष 2018 में इस इरादे से करवाई की यह बुजुर्गों की दी विरासत को विकसित कर सके। जिस निशानदेही से इसे ये मालूम हुआ कि इसकी उपरोक्त भूमी पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है और गैर कानूनी तरीके से कब्जा कर मकान बना लिए हैं। इसने उपरोक्त लोगों से सरसरी तौर पर पुछताछ की तो इसे पता चला कि उपरोक्त में से कोई भी व्यक्ति हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी नहीं है और इन्होंने सरकार से भी यहां भूमि खरीदने बारा कोई अनुमति नहीं ली है। इसे यह भी मालूम हुआ की इन्होने कुछ जाली दस्तावेज तैयार करके जमीन पर बनाए अवैध मकानों में गैर कानूनी तरीके से बिजली व पानी के कनेक्शन ले रखे हैं। जब इसने इनसे पुछा की तुम किसकी इज्जाजत से यहां मकान बना कर रह रहे हो तो उपरोक्त में से कोई भी व्यक्ति संतोषजनक जवाब न दे पाए और न ही कोई जमीन की रजिस्ट्री को लेकर कागजात दिखा पाए। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

News Archives

Latest News