DNN सोलन (आदित्य सोफत)
सोलन के चंबाघाट में शुक्रवार को आए 4 कोरोना पॉजिटिव मामलों के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने 30 लोगों को क्वारन टाइन कर दिया है। आगामी दिनों में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम इन 30 लोगों के सैम्पल लेकर एकत्र कर जांच के लिए केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजेगी। इन 30 लोगों में 28 लोग फ्लैटों में रहने वाले सात परिवार के है, जबकि दो व्यक्ति दुकानदार है। उपमंडलाधिकारी रोहित राठौर ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि फ्लैटों में रह रहे सात परिवारों के 28 लोगों सहित 2 दुकानदारों को होमक्वारन टाइन किया गया है और इनके सैम्पल जल्द ही स्वास्थ्य विभाग एकत्र करेगा।
साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि यह परिवार के कौन-कौन से सदस्य इस अवधि में बाहर आए है। बरहाल कोरोना पॉजिटिव आए चंबाघाट के यह चार लोग होम क्वारन टाइन में थे। परन्तु यह एक वर्ष के बच्चे के लिए दूध व अन्य सामग्री लेने के लिए एक-आध बार बाजार आए थे और इसके बाद यह परिवार कोविड सैम्पलिंग के लिए घर से बाहर निकला था।
उधर, दिल्ली से बिना पास के गुप्त रास्तों की सहायता लेकर सोलन पहुंचे युवकों के पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद संस्थागत क्वारनटाइन करने पर लिए गए सैम्पल में एक युवक पॉजिटिव आया था। इसके बाद चार पुलिस जवानों को भी क्वारन टाइन कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोलन के साथ लगते क्षेत्र चंबाघाट के बेर की सेर में शुक्रवार को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद इन सभी को कोविड केयर सेंटर नौणी ले जाया गया है। जहां पर इन सभी का इलाज चल रहा है। विभाग ने एहतिहातन फ्लैट व दुकानदारों को होम क्वारन टाइन किया गया है। साथ ही लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।















