DNN सोलन
सोलन में युवा मोर्चा मंडल की पहली बैठक वीरवार को युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वप्रथम भारत-चीन सीमा में शहीद हुए 20 सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद हाल ही में गठित हुई युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी का परिचय करवाया गया और इसके बाद युवा मोर्चा व भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी सोलन मंडल के अध्यक्ष मदन ठाकुर भी विशेष तौर पर उपस्थित हुए और उन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और पार्टी को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। वही इस मौके पर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने भी युवाओं से अपील की कि वे युवा मोर्चा में नए युवाओं को जोड़ें और संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाएं ताकि संगठन से जुड़े लोग केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सके।















