DNN सोलन
सपरून पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। सुबाथू रोड पर एक सूचना के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति द्वारा एक छोटे हाथी में अवैध तौर पर ले जाई जा रही 30 पेटी शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने एक सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबाथू रोड पर एक छोटे हाथी को रोक कर चैक किया। जिसे चालक सुरेश कुमार चला रहा था। चैक करने पर इसके अंदर से 30 पेटी देशी शराब बरामद हुई। चालक ले जाई जा रही शराब का कोई भी परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया है। ए.एस.पी. शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।















