DNN बिलासपुर
शराब के ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट करने के बाद वहां से शराब की पेटियां उठाकर कुछ लोग ले गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है मामला बिलासपुर के बरमाणा थाना के तहत नम्होल का है। पुलिस में ठेके के सेल्जमैन गौतम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शाम करीब 7 बजे वह और एक अन्य सेल्जमैन बलवीर सिंह ठेके के अंदर बैठे हुए थे। ठेके का शटर खुला हुआ था और बाहर कैंची गेट कुंडी लगाकर बंद किया हुआ था। इसी दौरान 3 व्यक्ति कार में आए और कैंची गेट की कुंडी खोलकर ठेके के अंदर आ धमके। उनमें से 2 व्यक्तियों ने डरा-धमका कर ठेके के अंदर गोदाम में जाकर 2 पेटियां अंग्रेजी शराब की उठाकर जबरदस्ती अपनी गाड़ी में रख लीं। जब तीसरा व्यक्ति बीयर की पेटियां उठाने लगा तो उसे उठाने से मना करने पेटी उठाकर बाहर गया व्यक्ति आया और उसे थप्पड़ जड़ दिए, जिसके बाद वे 5 पेटियां बीयर व 3 बोतलें अंग्रेजी शराब की भी ले गए। वहीं डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने कहा कि मामले की जांच जारी है।














