DNN शिमला
अगले 8- 9 दिन के अंदर हिमाचल प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। इस बार हिमाचल में मानसून सामान्य रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 जून को हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है। इस बार देश भर में मानसून 90 से 104 फीसदी रहने की उम्मीद है, जबकि हिमाचल प्रदेश में मानसून 107 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। इस बार माॅनसून नाॅरमल समय पर आएगा।















