कांग्रेस सरकारों के समय नाहन की जनता संघर्ष करती रही पर कांग्रेस नेताओ के कान पर जूं नहीं रेंगी : बिंदल

Politics Sirmaur

DNN नाहन

नाहन विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं के साथ वर्चुअल रैली के माध्यम से डॉ राजीव बिंदल ने संवाद किया, हजारों कार्यक्रताओ ने इस संवाद को सुना डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी की सरकार को बने 1 वर्ष पूर्ण हुआ है, इस 1 वर्ष के अंदर वर्षों से रुके हुए फैसले उन को अंजाम दिया गया , मेरे देश की एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने के लिए कश्मीर से धारा 370 को हटाना 35ए को हटाना और देश की एकता को मजबूत करना यह सर्वाधिक महत्वपूर्ण फैसला है।
उन्होंने कहा नाहन विधानसभा क्षेत्र विकास की नई मंजिलें तय करता हुआ दिखाई देता है वह विधानसभा जहां पुलों के लिए, सड़कों के लिए, पीने के पानी के लिए ,अस्पताल के लिए लंबे संघर्ष किए गए 25-25 किलोमीटर की यात्राएं की गई, 3-3 दिन की भूख हड़ताल की गई, धरने किए गए ,प्रदर्शन किए गए, परंतु पूर्व कांग्रेस की सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने कहा आज उस विधानसभा क्षेत्र में 25 पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है 90 करोड़ के पुल जनता को समर्पित किए जा रहे हैं , इसी प्रकार लगभग 190 करोड रुपए की सड़कों का निर्माण कार्य स्वीकृत किया जा चुका है, 191 करोड रुपए विद्युत सप्लाई का काम अपने आप में एक कीर्तिमान से कम नहीं है । नाहन में पिछले 40-50 सालों से पीने के पानी की परेशानी को लेकर लोग नाहन छोड़ने पर मजबूर थे आज गिरी पेयजल योजना का कार्य लगभग 60 करोड़ की लागत से पूरा होता हुआ दिखाई देता है, घाटी के लोगों को पीने के पानी तथा सड़कों की भयानक समस्या से लगातार जूझना पड़ रहा था ।

News Archives