कोरोना पाजिटिव ट्रक चालक की मौत के बाद सलोगड़ा में ढाबा सील

Others Solan

DNN सोलन
सोलन के सलोगड़ा में पुलिस ने एक ढाबे को सील किया है। साथ ही इस ढाबे से संबंधित 4 लोगों को क्वारंटीन भी किया है। पुलिस के अनुसार दिल्ली के जिस ट्रक चालक की शिमला में मौत हुई है और वह कोरोना पाजिटिव पाया गया है। जांच में पता चला है कि शिमला जाते समय ट्रक चालक ने सलोगड़ा के नजदीक इस ढाबे में खाना खाया था। जिसे ऐतिहात के तौर पर सील कर दिया है। सदर थाना प्रभारी धर्मसिंह नेगी रविवार को शिमला से सूचना प्राप्त होने के बाद सलोगड स्थित ढाबे में पहुंचे और ऐतिहात के तौर पर इस ढाबे को सील किया। साथ ही ढाबे चलाने वाले व अन्य कुल 4 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग से सूचना मिलने के बाद ढाबे को सील कर दिया गया है।

News Archives

Latest News