SOLAN में एक और कोरोना पॉजिटिव आंकड़ा पहुंचा 40 ACTIVE केस 11

Baddi + Doon Others Solan

DNN सोलन

सोलन जिला में कोरोना के मामले थम नहीं रहे हैं। रविवार को फिर बद्दी में एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। शनिवार शाम एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि होने के बाद रविवार तड़के ही एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति भी संस्थागत क्वारनटाइन में था। जहां से जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे थे और इस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 40 पहुंच गया है और इनमे से 11 केस एक्टिव है जबकि 29 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात देकर रिकवर हो गए है। बता दें कि शनिवार को केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में जांच के लिए 197 सैम्पल भेजे गए थे। इन 197 सैम्पलों में 2 को रिपोर्ट पॉजिटिव 190 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि, पांच सैम्पल पुनः रिपीट किए जाने है। इस मामले की पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है।

News Archives

Latest News