SOLAN अब तीन शिफ्टों में होगी ड्यूटी

Others Solan

DNN सोलन

जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने जिला की अंतरराज्यीय सीमाओं पर प्रदेश के अन्य राज्यों से आने वाले निवासियों के कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत समुचित प्रबंधन के लिए जिला के परवाणू नाका, टीटीआर नाका तथा क्वारेनटाइन केन्द्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सेवाएं प्रदान करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं।
यह आदेश आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 30 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं।
इन आदेशों के अनुसार इन कर्मियों को 15 जून से 21 जून, 2020 तक प्रातः, सांय तथा रात्रि समय की तीन शिफ्टों के लिए तैनाती किया गया है।
15 से 21 जून, 2020 तक परवाणू नाके पर प्रातःकालीन ड्यूटी में सोलन होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की तेलयांग पिंकी एवं श्वेता भास्कर, सांयकालीन ड्यूटी में शुभम दीक्षित व पुनियो नाबिंग तथा रात्रि ड्यूटी में महर्षि मार्कण्डेश्वर चिकित्सा महाविद्यालय कुम्हारहट्टी के प्रदीप एवं विक्रम कार्यरत रहेंगे।
इसी अवधि में जिला के टीटीआर नाके पर प्रातःकालीन ड्यूटी में सोलन होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के तासो मुन्या एवं श्याम गौरी, सांयकालीन ड्यूटी में एम.एन. डीएवी दन्त महाविद्यालय के हरदेव कुमार व कमल किशोर तथा रात्रि समय में एम.एन. डीएवी दन्त महाविद्यालय के दीपक कुमार तथा धीरज गुप्ता सेवाएं प्रदान करेंगे।
15 से 21 जून, 2020 तक क्वारनेटाइन केंद्र पर सोलन होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय की मारिया मुबाशिर तथा एम.एन. डीएवी दन्त महाविद्यालय के प्रदीप राणा सेवाएं देंगे

News Archives

Latest News