HIMACHAL सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल- सुधीर शर्मा

Kangra Politics

DNN धर्मशाला

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि जनता ने जिस बदलाव की उम्मीद में भाजपा को वोट दिए थे, वह सफल नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल रही है। सुधीर ने दावा किया कि आज जो हालात हैं इनमें प्रदेश में चुनाव करवाए जाएं तो भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा भाजपा के भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस अपनी आवाज उठाएगी। सुधीर शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले की सेवानिवृत्त न्‍यायाधीश से जांच करवाने की मांग की है। सुधीर शर्मा ने कहा यह ऐसा मामला उजागर हुआ है, जिससे पूरे प्रदेश की छवि धूमिल हुई है।

News Archives

Latest News