कोरोना-19 के दृष्टिगत नहीं होगा मेले का आयोजन

Others Solan

DNN सोलन
हरियाणा राज्य के कुरूक्षेत्र में इस वर्ष सूर्य ग्रहण मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी।
केसी चमन ने कहा कि उपायुक्त कुरूक्षेत्र ने सूचित किया है कि कोविड-19 के दृष्टिगत समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 21 जून, 2020 को कुरूक्षेत्र में लगने वाले सूर्य ग्रहण मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा।
उपायुक्त ने जिला सोलन के निवासियों से आग्रह किया है कि वे 21 जून को कुरूक्षेत्र में स्नान एवं पूजा-अर्चना के लिए न जाएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

News Archives

Latest News