DNN सोलन
बाथरूम में नहाती हुई महिला का मोबाइल से वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला की शिकायत पर सोलन पुलिस ने यह मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि सोलन की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई की जब वह नहा रही थी तो उसकी नजर उसकी बाथरूम की खिड़की पर पड़ी। उसने पाया कि कोई व्यक्ति मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा है। जिसके बाद वह चिल्लाई और मोबाइल बनाने वाला व्यक्ति भाग गया। बाद में उसने आरोपी की पहचान की और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।















