होम क्वारंटीन से युवती पहुंची गुडगांव FIR

Arki Crime Solan
DNN सोलन
कुनिहार पुलिस ने एक युवती द्वारा जिला प्रशासन के होम क्वारंटान के आदेशों की धज्जियां उड़ाने पर मामला दर्ज किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा अधिकारी कुनिहार ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें जानकारी दी गई है कि पूजा नाम की एक युवती अपने किसी रिश्तेदार के साथ कुनिहार आई थी। जोकि 30 मई को पहुंची थी। इसे 30 मई से 13 जून तक होम क्वारंटिन किया गया, लेकिन आशा कार्यकर्ता ने विभाग को सूचना दी कि इस युवती ने प्रशासन के आदेशों की अनदेखी की है और यह गुडग़ांव वापिस चली गई। पुलिस ने इस शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News