DNN सोलन
सोलन भाजपा में जहां एक ओर युवा नेता को निष्कासित करने के बाद घमासान चला है। वहीं युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के लिए युवा में भाजमुयो से जुड़े कार्यकर्ता सक्रिय हो गए है। वे अपने अपने आकाओं के साथ गोटियां फिट करके मंडल अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने के लिए सक्रिय है। मंडल अध्यक्ष पद के लिए करीब आधा दर्जन युवाओं का नाम चल रहा है। वहीं युवाओं के बीच ताजपोशी से पहले ही सोशल मीडिया में जंग भी छीड़ गई है।
जानकारी के अनुसार सोलन युवा मोर्चा मंडल सोलन का अध्यक्ष पद हाट सीट है। मुख्यालय में इस पद की काफी ज्यादा अहमियत है। यहीं कारण है कि वे इस पद को पाने के लिए पूरी जान लगाए हुए है। शुरू में इस पद के लिए देवेंद्र ठाकुर उर्फ बिंदरू का नाम चल रहा था, लेकिन पार्टी द्वारा उसे निष्कासित करने के बाद अब रोहित भारद्वाज, सन्नी ठाकुर, रचित सहानी के नामों की चर्चा भी है। इसके अलावा कई लोग दोबारा से इस पद पर मुकेश शर्मा मुन्नू की ताजपोशी के हक में भी है, लेकिन मुन्नू विरोधी भी सक्रिय हो गए है। अब देखना यह है कि सोलन भाजपा में चल रहे घमासान के बीच कोन सा युवा नेता अध्यक्ष पद पर कब्जा करने में कामयाब होता है।















