जुआ खेलते हुए चार रंगे हाथ गिरफ्तार

Crime Others Solan
DNN कंडाघाट
जिला की कंडाघाट थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रभारी थाना कंडाघाट अपनी टीम के साथ मंगलवार रात्रि वाकनाघाट में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पावघाटी में निर्माणा धीन मकान में कुछ लोग शोर शराबा कर रहे हैं तथा आपस में झगड़ रहे हैं।
इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में पाया कि जगदीशचंद के निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल के पहले कमरे के अंदर चार व्यक्ति गद्दे पर ताश के पतों के साथ जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर चारों लोगों ने ताश के पत्ते और करंसी को कंबल के नीचे छुपा दिया। इस दौरा पुलिस ने वहां से 9580 रुपए की नगदी और ताश के पत्ते बरामद किए। इस संदर्भ में पुलिस ने चारों लोगों के विरूद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है। 

News Archives

Latest News