सोलन पुलिस ने 2.80 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर किया गिरफ्तार

Crime Solan
DNN सोलन
सोलन पुलिस ने एक व्यक्ति को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से 2.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि सदर पुलिस की टीम सब्जी मंडी क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि यहां पर एक व्यक्ति हैरोइन बेचने का कार्य कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने प्रकाश चंद नाम के व्यक्ति के किराए के कमरे में छापा मारा और वहां से तलाशी लेने पर कमरे के अंदर से 2.80 हैरोइन बरामद की।

News Archives

Latest News