#BADDI की महिला चंडीगढ़ में निकली कोरोना पाजिटिव

Baddi Others
DNN बददी (चड्ढा)
जिला के बद्दी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला चंडीगढ़ में कोरोना पाजिटिव पाई गई है। यह महिला गर्भवती थी और 22 मई को जब प्रसव पीड़ा हुई तो उसे सीएचसी बददी लाया गया। जहां से चंडीगढ़ के 16 सेक्टर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर उसने एक बच्चे का जन्म दिया लेकिन जब उसके टेस्ट किए गए तो वह कोरोना पाजिटिव निकली। इसके बाद इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। जिसके बाद क्षेत्र को सेनिटाइज किया गया और इसके घर के सदस्यों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चंडीगढ़ के जिस वार्ड में महिला पाजिटिव पाई गई वहां कुछ अन्य महिलाएं भी कोरोना पाजिटिव पाई गई है। महिला के संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है। 

News Archives

Latest News