DNN सोलन
नशा तस्करों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने चरस के साथ सिरमौर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि एसआईयू टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चरस बेचने का धंधा कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने शमरोड़ में एक व्यक्ति सुनील कुमार के कमरे में छापा मारा और उसके पास से 176 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।















