SOLAN में कोरोना के 5 नए मामले पश्चिम बंगाल से लौटे हैं सभी

Others Solan

DNN सोलन
सोलन जिला के लिए बुरी खबर आई है। यहां पर दूसरे राज्यों से लौटे 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें अधिकतर ट्रक चालक हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोलन जिला में बद्दी के मानपुरा क्वारंटाइन सेंटर में रखे पांच लोगों के सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी बीबीएन क्षेत्र के स्थानीय निवासी हैं। ये अन्य राज्य से यहां पहुंचे थे। पॉजिटिव पाए गए अधिकतर व्यक्ति ट्रक चालक हैं जो पश्चिम बंगाल से हाल ही में लौटे हैं।

News Archives

Latest News