दलगत राजनीति नहीं समाजनीति कीजिए : नैहरिया

Kangra Politics
DNN धर्मशाला
विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि विश्व, देश और प्रदेश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है। इस महामारी के बीच भी कुछ लोग राजनीति करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। कोरोना के संक्रमण में आ रहे मरीजों को समाज के सहयोग की जरुरत है, लेकिन  कुछ लोग अपनी राजनीति को चमकाने के चक्कर में कोरोना संक्रमित मरीजों के दिलों में भय पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल को कोरोना सेंटर बनाने पर हो रही राजनीति गलत है। कोरोना महामारी के बीच उन सभी लोगों को दलगत राजनीति से उठकर मानवता का साथ देने की अपील राजनीतिक दलों और नेताओं से की है।
विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच अपना अस्तित्व खो चुके कुछ नेता अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला को कोविड सेंटर बनाने का विरोध कर रहे हैं। साथ ही अन्य लोगों को भी इस मामले में गुमराह कर रहे हैं। हालांकि, सरकार और प्रशासन ने धर्मशाला की जनता को बताया है कि धर्मशाला अस्पताल में कोविड सेंटर के साथ ओपीडी और आपातकालीन सुविधाएं जारी रहेंगी। फिर भी राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए कुछ लोग अब जनता को गुमराह कर रहे हैं।

News Archives

Latest News