सरकार के आदेशों का कड़ाई से पालन करें निजी स्कूल

Kangra Others

DNN धर्मशाला

उपनिदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके ध्यान में लाया गया है कि लॉकडाउन के दौरान कुछ निजी स्कूल सरकार के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने उप निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा, कांगड़ा से मान्यता प्राप्त सभी निजी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वह फीस, क्लास टैस्ट व छुट्टियों से संबंधित सरकार के दिशा-निर्देशों का ठीक ढंग से पालन करें अन्यथा ऐसे निजी स्कूलों केे खिलाफ विभाग अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने अभिभावकों से यह भी अपील की है कि वह अपने बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला करवाने से पहले संबंधित स्कूल की मान्यता की भी जाचं कर लें कि वह स्कूल विभाग से मान्यता प्राप्त है अथवा नहीं ताकि बाद में बच्चों को किसी प्रकार का कठिनाई का सामना न करना पड़े।

News Archives

Latest News