कांगड़ा जिला में कोरोना पॉजिटिव का एक नया मामला

Kangra Others

DNN धर्मशाला

उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि शनिवार को नूरपुर उपमंडल के जौंटा क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव का एक नया मामला सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है तथा उनके भी सेंपल लिए जाएंगे। कोरोना पॉजिटिव आठ मई को अपने एक साथी के साथ गुरूगांव से आया था। उक्त कोरोना पॉजिटिव नागरिक को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ के लिए शिफ्ट कर दिया गया है।
       उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी नागरिक अपने ही घरों में रहें तथा बहुत आवश्यक हो तो ही अपने घरों से निकलें। उन्होंनेे कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये जरूरी है कि प्रशासन और विशेषज्ञों की सलाह का पालन करें। उन्होंने कहा कि बार-बार हाथ धोने, अपने चेहरे को न छूने और सैनिटाईजर के प्रयोग जैसी आम सावधानियों को बरतते हुए, इस संक्रमण से बचा जा सकता है।     उपायुक्त ने कहा कि सभी नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की अनुपालना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उनके गांव में या परिवार में बाहरी क्षेत्र से कोई भी व्यक्ति  आया हो तो उसके बारे में तुरंत प्रशासन  को सूचित करें ताकि एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचने वाले इस कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

News Archives

Latest News