CM ने आंध्र प्रदेश में फंसे हिमाचलियों की सहायता का किया आग्रह

Bilaspur Others Politics Shimla

DNN शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आंध्र प्रदेश सरकार से कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत देशभर में लगे लाॅकडाउन के कारण श्री सत्य सांई सेवा संस्थान प्रशांति निलयम पुट्टापर्थी आंध्र प्रदेश में फंसे हिमाचल प्रदेश के लोगों को सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एक पत्र के माध्यम से कहा कि प्रदेश सरकार को वहां फंसे हिमाचलियों से आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए निरन्तर फोन आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकतर लोग अपने घर वापस आना चाहते हैं। जय राम ठाकुर ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से वहां फंसे हिमाचलियों की देखभाल करने, आवश्यक खाद्य सामग्री, आश्रय और स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में बाहरी राज्यों के फंसे लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

News Archives

Latest News