SOLAN जिला से कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजे गए 80 सैम्पल Negative

Others Solan

DNN सोलन

सोलन जिला के लोगों के लिए शनिवार को फिर अच्छी खबर आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस की पुष्टि के लिए गए सभी सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।  जिला से कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए आज 80 व्यक्तियों के रक्त नमूने जांच के लिए केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए थे। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने दी। 
डॉ. गुप्ता ने कहा कि इन 80 सैम्पल में से 10 सैम्पल क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से, 11 सैम्पल परवाणू से, 25 सैम्पल बद्दी से, 15 सैम्पल नालागढ़ से तथा 19 सैम्पल बरोटीवाला से लिए गए।
उन्होंने कहा कि गत दिवस कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए सीआरआई कसौली भेजे गए सभी 73 रक्त नमूनांे की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। 
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि गत दिवस सोलन जिला के बद्दी व झाड़माजरी में एक्टिव केस फाइडिंग अभियान के द्वितीय चरण के तहत 21 टीमों द्वारा व्यक्तियों की घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित बनाई गई। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य कोरोना वायरस संक्रमण का शुरूआती दौर में पता लगाकर बीमारी को बढ़ने से रोकना है। इन टीमों द्वारा 1367 परिवारों के 5568 व्यक्तियों की जांच की गई। इनमें से 42 व्यक्तियों को रक्त नमूनों के लिए चिन्हित किया गया। 
डॉ. एनके गुप्ता ने आग्रह किया कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुखाम, सांस में दिक्कत जैसी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है तो उसे समीप के स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र अपनी जांच करवानी चाहिए। 
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 को नियन्त्रित करने के लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा और यह सुनिश्चित बनाना होगा कि चिकित्सालयों तथा घर पर आने वाली स्वास्थ्य टीमों को सही जानकारी प्रदान की जाए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर जाएं तथा बिना मास्क के घर से बाहर न निकलेें और सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। इस सम्बन्ध में किसी भी सहायता के लिए हैल्पलाईन नम्बर 104 तथा दूरभाष नम्बर 221234 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News