DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
घर का खर्च चाहे बड़ी मुश्किल से चल रहा हो लेकिन महामारी के इस दौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका ने जता दिया है कि मदद करने को अमीर होना ही जरूरी नही होता। इन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ व सहायिकाओं ने हर जरूरतमन्द को मदद मिले और हर बीमार व्यक्ति को स्वस्थ्य सुविधा मिल सके इसके लिये अपने अधिकारियो व कर्मचारियों के साथ मिलकर डेढ़ लाख का योगदान कोरोना राहत कोष में दिया है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि उनके कार्यालय के कर्मचारियों तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री राहत कोष कोविड-19 में 1,00,000 तथा मनाली कोविड-19 कोष में 50,000 का चेक गरीब व असहाय लोगों की मदद हेतु भेंट किया। उन्होंने भी नेक कार्य के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ व सहायिकाओं सहित सभी अधिकारियो व कर्मचारियों का आभार जताया। वन परिवहन एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ व सहायिकाओं का हिमाचल सरकार की ओर से आभार व्यक्त किया। मंत्री ने कहा कि कोरोनावायरस के खिलाफ इस लड़ाई में आप सभी लोग अपनी क्षमता अनुसार दान कर रहे है यह मदद असहाय व जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।
