DNN सोलन
जम्मू कश्मीर सरकार के आग्रह के बाद सोलन जिला में यहां पर रह रहे उक्त राज्यों के लोगों की पुलिस ने मैपिंग शुरू कर दी है। शुक्रवार को करीब 100 जम्मू कश्मीर मजदूरों की मैपिंग व स्वास्थ्य की जांच की गई। सोलन राधा स्वामी सत्संग मैदान में यह मैपिंक की जा रही है।
आपको बता दे कि सोलन जिला में कई वर्षों से मजदूरी का कार्य कश्मीरी लोग करते आ रहे है। कुछ तो पुश्तों से यहां पर रोजगार की दृष्टि से रहते है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जिला प्रशासन से इस संंबंध में निर्देश मिले है और पुलिस ने उसके बाद कार्य शुरू कर दिया है। जम्मू कश्मीर के लोगों की मैपिंग व उनके स्वास्थ्य की जांच भी करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को करीब 100 कश्मीरी लोगों की जांच की गई।
