SOLAN में गरीबों की कर सकते हैं आप प्रशासन के माध्यम से मदद

Others Solan

DNN सोलन
कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन व कर्फ्यू के दौरान गरीब लोगों को खाने पीने के सामान की दिक्कत शुरू हो गई है। इसे देखते हुए सोलन जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों तक सोलन शहर की विभिन्न 50 समाजसेवी संस्थाओं के जरिए राशन पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है। एडीएम विवेक चंदेल ने बताया कि इस कार्य में आम लोग डोनेशन के माध्यम से लोगों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने गरीब लोगों की मदद करने के लिए एक बैंक खाता खुला है। जिसके माध्यम से लोग जिला प्रशासन तक अपनी तरफ से कोई भी आर्थिक मदद पहुंचा सकते हैं।
यह है खाता नंबर
District Covid-19 Relief Fund Solan H.P
Ac No. : 50100287082425
IFSC : HDFC0000387

News Archives

Latest News