DNN सोलन
सोलन पुलिस ने कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आदेशों का उल्लंघन करने पर ओछघाट स्थित एक उद्योग के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पाया कि प्रशासन द्वारा धारा 144 के तहत उद्योग बंद करने के निर्देशों के बावजूद यहां पर कर्मचारियों से काम लिया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्हें उच्च अधिकारियों ने काम पर बुलाया है। इस पर पुलिस ने उद्योग के अधिकारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 269,188 के तहत मामला दर्ज किया हैं। पुलिस के अनुसार रात को करीब 12:15 बजे फैक्ट्री में कर्मचारी कार्य पर लगे थे।















