DNN सोलन
सोलन जिला के परमाणु में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस व्यक्ति के गले पर तेजधार हथियार से वार किया। जिसके कारण हरिराम नामक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जांच में पुलिस को पता चला है कि यह व्यक्ति यही के एक उद्योग में काम करता था और परमाणु में ही परिवार के साथ रहता था। परमाणु पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।















