DNN सोलन
सोलन जिला के परमाणु में पुलिस ने दो युवकों को 40.30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी युवक हरियाणा के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार गांव टकसाल -अंबोटा संपर्क मार्ग पर दो नवयुवकों सुनील कुमार (26) आनंद 24 वर्ष, दोनों निवासी हरियाणा के कब्ज़े से 40.30 ग्राम हेरोइन बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।















