सोलन के कोरोना वायरस संदिग्ध की रिपोर्ट भी आई स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस

Others Shimla

DNN शिमला
सोलन से कोरोना वायरस के संदिग्ध की जांच के लिए भेजी गई रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी चैन की सांस ली है। सोलन में विदेश से आए एक व्यक्ति को ऐतिहात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में लिया था और जांच के लिए सैंपल भेजे थे। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। जिससे साफ हो गया है कि इस व्यक्ति में कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण नहीं पाए गए हैं।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध की रिपोर्ट आ गई है जोकि नेगेटिव है। उन्होंने कहा कि लोग एतिहात बरत के इस वायरस की चपेट में आने से बच सकते हैं।

News Archives

Latest News