DNN सोलन
कोरोना वायरस को देखते जहां प्रदेश सरकार ने शैक्षिक संस्थानों को 31 मार्च तक बंद कर दिया है। वहीं अब सोलन जिला बार एसोसिएशन ने भी निर्णय लिया है कि कोई भी वकील 31 मार्च तक अदालत में पेश नहीं होगा। बार एसोसिएशन के महासचिव रोहित शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अदालत में हर रोज पेशियों पर विभिन्न राज्यों से लोग आते हैं और कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है जिसमें भीड़भाड़ से बचने का आह्वान किया गया है। इसी एडवाइजरी को देखते हुए व प्रदेश सरकार को सहयोग करने के लिए जिला बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि 31 तक वकील अदालत में पेश नहीं होंगे।
उन्होंने बताया कि अदालत में पेशियों पर विभिन्न राज्यों से रोज लोग आ रहे हैं और ऐसे में वायरस यहां पहुंच सकता है। इसलिए कोरोना वायरस को देखते हुए एहतियात के तौर पर जिला बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि 31 मार्च तक कोई भी वकील अदालत में पेश नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह कदम करोना वायरस को रोकने के लिए उठाया गया है। उन्होंने बताया कि वकील अदालत में जरूरी मामलों में ही पेश होंगे। रूटीन के कार्यों में वकील पेश नहीं होंगे।














