DNN सोलन
शहर के आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम संपन्न हो गया। प्रोग्राम की अध्यक्षता स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने की। उन्होंने अभिभावकों व बच्चों को प्रोग्राम से सम्बंधित जानकारी प्रदान की। प्रोग्राम में प्री नर्सरी से सीनियर केजी के करीब 200 बच्चों सहित उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया। प्रोग्राम के अंतिम दिन विभिन्न ओलंपियाड के विजेता बच्चों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्कूल के नए सेशन में आने पर बच्चों को वेलकम गिफ्ट दिए व केट काटा गया।
डायरेक्टर नीति शर्मा ने बताया की तीन दिवसीय प्रोगाम अभिभावकों व बच्चों के लिए एक नया अनुभव रहा। पहली बार घर से बाहर निकल स्कूल जॉइन कर रहे बच्चों के अभिभावकों के मन में कई सवाल व शंकाएं रहती है। जो इस तरह के प्रोग्राम के आयोजन से दूर होती है। साथ ही प्रोग्राम के उद्देश्य के तहत अभिभावकों व बच्चों ने एक साथ स्कूल में समय बिताया व अन्य साथी बच्चों के साथ घुलमिल स्कूल के माहौल को जाना।
नीति ने बताया की ओरिएंटेशन प्रोग्राम के सेशन अलग अलग भागों में क्लास व सेक्शन पर आधारित रहे। तीन दिन तक चले इस प्रोग्राम में प्रत्येक सेशन एक घण्टे का रहा। इस दौरान अभिभावकों के बेहतरीन सुझाव को भी सुना गया। कुछ सुझावों को मैनेजमेंट ने स्कूल में लागू करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने बताया कि तीनो दिन नए बच्चों ने अध्यापकों के साथ इंटरेक्शन सेशन भी किया। जिससे बच्चों को अपने अध्यापकों को समझने का मौका मिला। सेशन के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों ने सुन्दर कलाकृतियाँ भी बनाई।
बेहद लाभकारी रहा प्रोग्राम
इस दौरान अभिभावक ईशा, विनीता कुमारी, रजनी, राशि, दीपिका, शिविका गुप्ता, रोहित गुप्ता, बिंदु तोमर और साक्षी कोहली ने अपने विचार रखे और स्कूल के इस आयोजन पर अपनी ख़ुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि प्रोग्राम बेहद लाभकारी रहा। बच्चों के घर से बाहर आकर बर्ताव और उनकी आदतों में कितना और कैसे बदलाव आता है जैसी बातों को जानने और समझने का मौका मिला। तीनों दिन बच्चों के लिए फ़्रिज़बी गेम और बैलून गेम जैसे आयोजन किए गए। जिसमें वे अपने बच्चों के साथ पार्टिसिपेट कर पाए।
इन बच्चों को किया सम्मानित
पिछले सत्र के विभिन्न ओलम्पियाड के विजेताओं में अवनी गोयल ने स्टेट व जोनल में पहला स्थान हासिल क़िया। इसके अतिरिक्त पीयूष ने इंग्लिश ओलम्पियाड के ज़ोनल रेंक में पहला स्थान हासिल क़िया। वहीं एसओएफ के विभिन्न ओलम्पियाड में गोल्डमेडलिस्ट आसीस कौर, रूमयसा, पीयूष, अवनी और प्रनित जबकि क्वेस्ट ओलम्पियाड की विजेता दीहर वर्मा रही।















