BJP ने की प्रदेश प्रवक्ताओं व सह मीडिया प्रभारियों की घोषणा

Politics Shimla
DNN शिमला
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने आज प्रदेश प्रवक्ताओं व सह मीडिया प्रभारियों की घोषणा की हैं-
प्रवक्ता के पद पर :- बलदेव तोमर (सिरमौर) 2) प्रो0 राम कुमार (ऊना),  3) उमेश शर्मा (कांगड़ा), 4)  विनोद ठाकुर (हमीरपुर), 5) अजय राणा (सुन्दरनगर) तथा शशि दत (महासू) के नामों की घोषणा की है।
इसी प्रकार सह-मीडिया प्रभारी के पद पर :- 1) नरेन्द्र अत्री (हमीरपुर), 2) करण नंदा (शिमला), 3)  सुमित शर्मा (ऊना) तथा 4) अमित सूद (कुल्लू) को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
चेतन बरागटा को आईटी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक तथा राजपाल सिंह को प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक एवं विस्तारक व्यवस्था का पालक नियुक्त किया है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्यों, कार्यसमिति सदस्यों तथा प्रकोष्ठों के संयोजकों की घोषणा बाद में की जाएगी।

News Archives

Latest News