DNN सोलन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा सच में एक सच्चे कार्यकर्ता है। हमने उन्हें हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पोस्टर बैनर और झंडे लगाते हुए देखा है उन्होंने कहा हम कह सकते हैं कि यह हमारे अपने नड्डा जी है जो हिमाचल की भूमि से निकले हैं। उन्होंने कहा यह हिमाचल प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है की विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बने। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन के ठोडो मैदान में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा जहां भी देखो वहां भाजपा ही भाजपा है। यहां भी भाजपा वहां भी भाजपा सब जगह भाजपा । उन्होंने कहा भले हिमाचल एक छोटा प्रदेश है पर कार्य बड़े करता है। उन्होंने कहा की जनमंच सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है आज हिमाचल प्रदेश की सरकार जनता के द्वार जाके कार्य करती है। आज तक कुल मिलाकर जनमंच के माध्यम से 47663 शिकायतें आई है जिसमें से 90% शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है। आज कांग्रेस के लोग भी कहते हैं कि इस प्रकार की योजना कभी नहीं शुरू हुई।