DNN बद्दी (चड्ढा)
बीबीएन में मोबाइल की दुकानों में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। क्षेत्र में तीसरी आंख का पहरा होने के बावजूद भी समय-समय पर चोरी के मामले सामने आ ही रहे हैं। नालागढ़ के चौकीवाला में एक मोबाइल की दुकान में मोबाइल व लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
दुकान मालिक सतनाम सिंह ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पर आया तो उसने देखा कि उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ था और जब अंदर दुकान में जाकर देखा तो दुकान से दर्जनो मोबाइल और एक लैपटॉप चोरी पाया। दुकान मालिक सतनाम सिंह ने बताया कि दुकान से लगभग 9 लाख का सामान चोरी हुआ है जिसकी शिकायत उसने नालागढ़ पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे की सहायता से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।















