#solan ढांक से गिरकर एक युवक की मौत

Crime Himachal News Solan

DNN कसौली

ढांक से गिरकर एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जांच में पुलिस ने पाया कि युवक नशे में था और इसी के चलते वह ढांक से नीचे गिर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ शिवकुमार शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि कसौली के समीप मंगोटी मोड़ गांव में यह युवक ठेकेदार के पास मजदूरी का कार्य करता था व अपने परिवार के सदस्यों के साथ ढारे में रहता था। रात को शराब के नशा में रिहायशी ढारे के समीप ढांक में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एमएमयू  अस्पताल सुल्तानपुर ले जाया गया। जहां पर युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। आज धर्मपुर पुलिस द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। युवक की पहचान झारखंड निवासी 25 वर्षीय परमेश्वर कुमार के रूप में हुई है।

News Archives

Latest News