DNN सराहां (सुरेश)
पच्छाद को टूरिज्म के क्षेत्र में विकसित करने की दृष्टि से अनेक सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। जिसकी वजह से पच्छाद के लोगों को रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी तथा क्षेत्रवासियों की आर्थिक में सुधार होगा। ये बात शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने 1.55 करोड़ की लागत से बनने वाली पच्छाद के धार्मिक स्थल भुवरेश्वर महादेव मन्दिर के सड़क निर्माण के शुभारम्भ पर बतौर मुख्यातिथि कहीं। कश्यप ने कहा कि सरकार प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा दे कर प्रदेश वासियों की आर्थिकी सुधारने के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि भुवरेश्वर महादेव मंदिर को प्रकृति ने इतना खूबसूरत बनाया है कि जो यहाँ पर दर्शन करने आता है। वह यहाँ प्रकृति की अतभूत छटा का आनन्द भी उठता है। कश्यप ने बताया कि इस मंदिर को टूरिज्म सर्किट में शामिल किया गया है और प्रपोजल बनाकर एडीबी को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से श्रद्धालुओं को इस मंदिर में पहुंचने में ओर आसानी होगी।
कश्यप ने कहा कि लोगों को साफ पानी उपलब्ध हो इसके लिए कई योजनांए प्रगति पर है। जिसमे घिनिघाड़ क्षेत्र के लिए 12 करोड़ की लागत से पेयजल योजना का कार्य लगभग 95 फीसदी पूरा हो गया है। कश्यप ने कहा कि 21 करोड़ की लागत से गिरी नदी पर 6 पंचायतों के लिए जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना बनाई जा रही है जिसमे धार टिककरी, सिरमौरी मन्दिर, बनाह घिन्नी, बजगा, काटली, जामुन की सेर, पंचायतों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। कश्यप ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार ने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं जिसका फायदा प्रत्येक व्यक्ति को मिलना चाहिए उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के सभी को इन योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। इस मौके पर कृषि विप्पण बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी,मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र नहरू,नरेंद्र गोंसाई के अलावा कई नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।















