अनियंत्रित होकर गिरा मोटर साइकिल 1 की मौत

Crime Solan

DNN धर्मपुर

एक मोटर साइकिल सड़क किनारे खड़ी कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राकेश के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार मोटर साइकिल पर सवार होकर 2 लोग धर्मपुर से सुक्की जोहड़ी की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक मोटर साइकिल सड़क किनारे पार्क एक कार से टकराया और नीचे गिर गया। घटना में चालक राहुल सड़क पर गिरा जबकि पीछे बैठा व्यक्ति खाई में जा गिरा। लोगों ने दोनों को धर्मपुर चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने राकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की।

News Archives

Latest News