DNN धर्मपुर
धर्मपुर पुलिस ने एक व्यक्ति से 104.53 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में इकबाल नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी धर्मपुर दयाराम अपनी टीम के साथ सुक्की जोहड़ी-धर्मपुर सुबाथू रोड़, क्यारद रोड़ पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान सामने से एक व्यक्ति पैदल धर्मपुर की ओर आ रहा था जिसने अपने बांए हाथ में कैरी बैग पकड़ा हुआ था जो पुलिस की गाड़ी देखकर घबरा गया और पैदल जंगल की ओर पगडंडी से भागने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे कुछ दूरी पर दबोच लिया। इसने अपनी पहचान इकबाल निवासी अर्की बताई। पुलिस ने इसके कब्जे से 104.53 ग्राम चरस को बरामद की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।















