जयराम ठाकुर का प्रदेश में नेतृत्व पूरी तरह मजबूत

Baddi Politics Solan
DNN बद्दी
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल का आज सोलन जिला में अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। बद्दी-दून विधान सभा क्षेत्र में जिला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य समारोह आयोजित किया जिसमें प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल, विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, उपाध्यक्ष जल प्रबंधन बोर्ड दर्शन सिंह सैणी, अर्की विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी रतन सिंह पाल, सोलन के पूर्व प्रत्याशी डा राजेश कश्यप, जिला भाजपा की सारी टीम व मण्डल के लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा विशेषरूप से उपस्थित रहे।
समारोह में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारों पर आधारित पार्टी है, कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता हमारी शक्ति है। उन्होनें कहा कि इन कार्यकर्ताओं के बूते पर ही दो सांसदो से शुरू हुई पार्टी आज 300 से अधिक सांसद जिताकर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का संचालन कर रही है। यही वो कार्यकर्ता हैं जिन्होनें 2019 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर विजयश्री दिलवाई । नरेन्द्र भाई मोदी का देश में नेतृत्व और जयराम ठाकुर का प्रदेश में नेतृत्व इस चुनाव से पूरी तरह मजबूत हुआ।

News Archives

Latest News