DNN धर्मशाला
कांगड़ा जिला के समस्त विकास खण्डों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर आज डीआरडीए के सभागार में बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा ने की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री गृह निर्माण अनुदान योजना, मुख्यमंत्री लोक भवन योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन इत्यादि योजनाओं का भी सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को आम जनता के विकास एवं उत्थान के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विका खण्डों की प्रगति समीक्षा का मद्बार अवलोकन किया तथा इस दिशा में पीछे रह रहे विकास खण्डों को त्वरित कार्रवाई करते हुए जनता के प्रति उत्तरदायी होने के निर्देश दिए।
इस बैठक में उप निदेशक डीआरडीए अश्विनी शर्मा, डीपीओ योजना रविन्द्र कटोच, आईएएस प्रोवेशनर आईएएस अभिषेक वर्मा, अधीक्षक मनोज शर्मा सहित समस्त विकास खण्ड अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।















