सरकारी सेवा में लग चुके दो परिवारों को BPL सूची से किया बाहर

Arki Politics Solan

DNN अर्की (भाटिया)

नगर पंचायत की बैठक वीरवार को नपं कार्यालय में अध्यक्ष वीना ठाकुर की अध्यक्षता में हुई । बैठक की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नगर पंचायत को अटल श्रेष्ठ शहरी योजना के तहत 5 लाख रुपए का पुरस्कार मिला है । बैठक में निर्णय लिया गया कि इस धन राशि से कूड़ा कर्कट एकत्र करने क लिए छोटी गाड़ी ली जाएगी। इस बारे प्रस्ताव पारित कर शहरी विकास विभाग निदेशालय को भेजा गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सायर मेले के दौरान तह बाजारी में जो धन राशि एकत्र हुई है उसे सायर मेला कमेटी के पास जमा करवाया जाएगा। बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए घर घर जाकर कूड़ा एकत्र करने व सफाई कार्य ठेके पर देने का निर्णय भी लिया गया तथा तथा इसके लिए निविदाऐं मांगी गई । एक विधवा पेंशन का प्राकलन भी मंजूर किया गया। बैठक में सरकारी सेवा में लग चुके दो परिवारों को बी.पी. एल. सूची से बाहर किया गया। बैठक में नगर पंचायत की पूर्व कर्मचारी लीला देवी के निधन के उपरान्त उसके परिवार से अनुकपा के आधार पर नौकरी देने के मामले को निदेशालय को भेजा गया । बैठक में वार्ड नबर 6 में बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़क को ठीक करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में पार्षद आशा परिहार, बालक राम, प्रदीप शर्मा, हंसराज आदि ने भी भाग लिया।

News Archives

Latest News