DNN सोलन
सोलन के विधायक धनीराम शांडिल ने कोटलानाला से डाइट रोड में टायरिंग के लिए 3 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसी प्रकार सोलन के वार्ड नंबर 5 में जौणजी रोड पर शौचालय के निर्माण के लिए उन्हें पैसे देने व शक्ति नगर की सीढिय़ों में टाइलें लगाने के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। रविवार को शांडिल सोलन के वार्ड नंबर 5 व 10 नंबर में विधायक मिलन कार्यक्रम के तहत बैठकों का आयोजन किया और लोगों की समस्याओं का सुना। इसी दौरान लोगों की मांगों को मानते हुए उन्हें उक्त घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में धनी कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।















