DNN अर्की (राजन)
कुनिहार में पुलिस थाने का उद्घाटन मंगलवार को एएसपी शिव कुमार शर्मा ने किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां पर थाना खोलने की घोषणा की थी। इस मौके पर एएसपी शिव कुमार ने कहा कि थाना खुलने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और भी ज्यादा मजबूत होगी। नशा तस्करों को पकडऩे के लिए मुहिम और तेज होगी। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल एवं एमएम अस्पताल में चल रहे नशा निवारण केंद्र में करीब एक हजार बच्चे की कांउसलिंंग करवाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोडऩे का सोलन पुलिस कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा के विरुद्ध तीन मुख्य बिंदुओं को मध्यनजर रखते हुए कार्य करती है। इसमें जागरूकता, खोज एवं नशामुक्ति मुख्य है। उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ वर्ष में सोलन पुलिस ने एनडीपीएस के तहत 13 विदेशी नागरिकों सहित 160 नशाखोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मौके पर भाजपा अर्की मंडल अध्यक्ष डी के शर्मा, इंदरपाल शर्मा, सुरेश जोशी, आरपी जोशी, श्यामानंद शांडिल, चेतराम तनवर, देवेन्द्र ठाकुर उप प्रधान कुनिहार पंचायत, विकास समिति के प्रधान धनीराम तनवर, सर्व एकता जन मंच के प्रधान राजेन्द्र ठाकुर,व्यपार मण्डल के प्रधान सुमित मित्तल व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।















