दिल्ली में दिखाने चले कमाल पर अपने क्षेत्र का है बुरा हाल

Politics Solan

DNN सोलन

दिल्ली चुनावों में बड़ी संख्या में हिमाचल प्रदेश के नेता भी प्रचार में डटे है। शिमला, सोलन व सिरमौर से भी करीब 100 से अधिक कांग्रेस व भाजपा के नेता इन दिनों दिल्ली प्रचार में लगे हुए है। दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से यह नेता अपनी अपनी प्रचार करते हुए किसी न किसी बड़े नेता के साथ फोटो सोशल मीडिया में डालकर यह दिखाने का प्रयास कर रहे है कि वे दिल्ली में बड़ा कमाल करने वाले है। वहीं सोशल मीडिया पर इन नेताओं की फोटो को जहां पार्टी समर्थक लाइक करके व विभिन्न नारे डालकर इन नेताओं का हौसला बढ़ा रहे है वहीं सोशल मीडिया पर कुछ नेताओं की काफी फजीहत भी कर रहे है। लोग तंज कस रहे है कि अपने क्षेत्र के अस्पतालों, बिजली व्यवस्था का है बुरा हाल और ये नेता दिल्ली में करने चले कमाल।विशेषतौर पर सोलन के नेताओं को लेकर काफी ज्यादा इस प्रकार की टिप्पणियां नजर आ रही है, क्योंकि सोलन अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं डाक्टरों की कमी के कारण चरमराती रहती है। यहां पर बार बार लगने वाले बिजली कट अकसर सुर्खियों में रहती है। इसके अलावा पेयजल की हालत सभी को पता है।

News Archives

Latest News