DC ने किया बचपन स्कूल का शुभारंभ

Education Solan

DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)
सोलन के उपायुक्त केसी चमन ने शहर के सूर्य विहार के छोटे बच्चों के स्कूल बचपन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूलों के खुलने से बच्चों को लाभ मिल रहा है और प्रतिस्पर्धा के इस युग में वे अपने आपको को तैयार कर सकेंगे।

वहीं स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति कौर ने बताया कि स्कूल में बच्चों को डिजिटल तौर पढ़ाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल में आधुनिक तौर से बच्चों को पढ़ाई करवाने की हर सुविधा उपलब्ध है। 

स्कूल की एमडी सुनैना खंडेलवाल ने बताया कि बचपन स्कूल की करीब 1200 ब्रांच वर्तमान में देश भर में चल रही हैं। उन्होंने कहा यहां पर बच्चों को शिक्षा देने वाले अध्यापकों की ट्रेनिंग भी विशेष तौर पर की जाती है और इसके बाद ही वह बच्चों को पढ़ाना शुरू करते हैं।

WATCH VIDEO

News Archives

Latest News